बिजनौर। तीन दिन पूर्व आए आंधी में मरने वाली दोनों महिलाओं के परिवारीजनों को अनुग्रह अनुदान राशि का चार-चार लाख रुपया भुगतान कर दिया गया। आपदा प्रबंधन प्राधिकारी ने बताया कि 13 मई की शाम को ग्राम पूरनपुर स्याना, तहसील चांदपुर की डल्लो देवी (59) की आंधी से उखड़कर आई टीनशेड से सिर पर चोट लगने से मृत्यु हो गई थी। ग्राम किवाड़, परगना स्योहारा, तहसील धामपुर की नफीसा (58) भी आंधी के दौरान जंगल में काम कर रही थी। यूकेलिप्टिस का पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों मृतक के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि का चार-चार लाख रुपये उनके खातों में भेज दिया गया है।