युवा प्रवक्ता के आकस्मिक निधान से शोक
चांदपुर । हिंदू इंटर कॉलेज के हिंदी के प्रवक्ता राजेश यादव(37) का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार वे रात को रोजमर्या की तरह खाना खाकर ठीक सोए थे। सुबह जब उनकी पत्नी नेहा ने उन्हें उठाना चाहा तो वे नहीं उठे। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने मृत घोषित कर दिया। जिला सुलतानपुर के गांव रामगढ़ निवासी राजेश यादव की वर्ष 2006 में कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता के रूप में तैनाती हुई थी। विद्यालय स्टाफ ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।