फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बुद्घ जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
खूब याद आए भगवान बुद्ध
विज्ञापन

बिजनौर। अखिल भारतीय भिक्षु महासंघ द्वारा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बौद्ध धर्म के सिद्धांतों को शांति का वाहक बताया गया।
महासंघ के राष्ट्रीय निरीक्षक भिक्षु मुक्तानंद ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बौद्ध धर्म बेजोड़ है। इसमें मानवीय मूल्यों का संदेश है। चित्त और शरीर की पवित्रता, नैतिकता, सदाचार और एक दूसरे से अच्छा व्यवहार ही धर्म है। कहा कि धर्म एक ही है। प्रकृति ने कर्म में पहले से फल की व्यवस्था की है। सुख और दुख हमारे ही कर्मों का फल होते हैं। भगवान बुद्ध ने कर्मकांड, वर्गवाद, जातिवाद, रुढ़िवाद, पाखंड का खंडन किया है। भगवान बुद्ध ने युद्ध के बजाए बुद्ध ज्ञान की स्थापना की। कहा कि आज संसार बारूद के ढ़ेर पर बैठा है। नैतिकता के अभाव में धर्मगुरुओं व राजनेताओं ने समाज को अज्ञान के अंधेरे में ढकेल दिया है। बौद्ध धर्म के सिद्धांत देश के विकास, अमन, चैन के लिए कारगर हैं। इस दौरान विरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, हेमेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सरोज रानी, शशि रानी, प्रीति रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें