फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता की टॉपर बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । पूर्व माध्यमिक विद्यालय राहतपुरखुर्द की अनन्या सिंह ने मंडल स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर और जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय राहतपुरखुर्द की कक्षा आठ की छात्रा अनन्या सिंह ने रामपुर में आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची छलांग लगाकर मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया। बीएसए महेशचंद, बीईओ इशकलाल, मोबीन हसन, ग्राम प्रधान अब्दुल माजिद, एनपीआरसी ब्रजेश सिंह ने बालिका एवं उसके कोच को बधाई दी। व्यायाम शिक्षक रणवीर सिंह ने उपलब्धि के लिए बालिका को ट्रैक सूट और स्कूल के अध्यापक शरद कुमार ने कॉलेज और नगर का नाम रोशन करने पर छात्रा को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। जल्द ही अनन्या राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें