फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के लिए जागरूक लिया
विज्ञापन

स्योहारा । मतदाता जागरूकता दिवस पर एमक्यू गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को अपने आसपास के परिवारों को मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्या शबाना परवीन ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का मुख्य आधार है। रजिया सिद्दीकी और अफजाल अहमद ने छात्राओं को समाज में मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। दूसरी और नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील और अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने कर्मचारियों को मतदान के प्रति जागरूकता अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


मतदान करने की शपथ दिलाई
हल्दौर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्थानीय राजा हरवंश सिंह इंटर कॉलेज में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार तथा कॉलेज के प्रधानाचार्य जेसी माथुर ने छात्र छात्राओं सहित शिक्षक स्टाफ को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ दिलाई। मौजूद सभी लोगों ने निर्भीक होकर धर्म, वर्ग , जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की। नगर पालिका के ईओ अभिषेक कुमार, लेखपाल जोगेंद्र सिंह, मदन पाल सिंह, नौशाद अहमद, नरेंद्र कुमार, तेजपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, जितिन कुमार, संजय कुमार, रिंकू तथा कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें