नूरपुर। बृहस्पतिवार शाम रामगंगा नहर में एक युवक डूब गया। परिजनों ने उसकी पानी में काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नही लगा।
गांव दौलतपुर निवासी सलीम अहमद (28) बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे गांव के पास स्थित नहर पर टहलने गया था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिरकर डूब गया। उसे डूबता देखकर नहर के पुल पर खड़े लोगों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नहर में काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। समाचार भेजे जाने तक ग्रामीण व पुलिस युवक की तलाश में जुटे थे।