आग में हजारों रुपये का सामान जला
हरेवली। हरेवली में पप्पू कश्यप के घर में शुक्रवार को लगी आग से 1200 रुपये की नकदी सहित 90 हजार कीमत का सामान जल कर नष्ट हो गया। आग की लपटों को देख लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने घटना के बारे तहसीलदार को सूचना दे दी है। ग्रामीणों ने आग से हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने फायर बिग्रेड को सूचना दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। तहसीलदार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, वे जांच कर कार्रवाई करेंगे।