नजीबाबाद (बिजनौर)। जिलाधिकारी ने भूमि और राजस्व विवादों का गुणवत्ता के साथ त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने चेतावनी दी की यदि कोई शिकायत दुबारा तहसील दिवस पहुंचती है तो यह माना जाएगा कि शिकायत निस्तारण में गंभीरता नहीं बरती गई।
ड्वाकरा हॉल में आयोजित तहसील दिवस में डीएम जगतराज ने राजस्व विभाग को भूमि और राजस्व विवादों को गंभीरता से लेने, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल विवादों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यदि किसी शिकायतकर्ता के पक्ष में निस्तारण संभव न हो तो कारण भी स्पष्ट किया जाए। डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से शासन की योजनाओं की जानकारी जनता को देकर पात्रों को उसका लाभ दिलाने की सलाह दी। एसपी ग्रामीण विश्वजीत श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल, एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, तहसीलदार सुरेश कुमार की उपस्थिति में डीएम ने विभिन्न विभागों से जुड़ीं शिकायतें सुनीं। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने भी पुलिस से संबंधित फरियादियों की समस्या सुनी। तहसील दिवस में दर्ज 72 शिकायतों में से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।