फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री
विज्ञापन

बिजनौर।
शास्त्री चौक के पास शनिवार की रात गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। शहर में गन्ने से लदे वाहनों के साथ भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक रोक लगा दी गई है। एसपी प्रभाकर चौधरी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
रोजाना भारी वाहन, ओवरलोड वाहन, गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली, बुग्गी बिजनौर नगर में दिन में भी तीव्रगति के साथ गुजरती हैं। सुबह, दोपहर में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों का आवागमन रहता है। वाहनों की वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। एसपी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस अधिनियम की 1861 की धारा 31 में प्रावधान दिया गया है कि पुलिस का कर्तव्य है कि वह सड़कों पर यातायात में आने वाली बाधाओं का निवारण करे। इस धारा के तहत यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह प्लान बनाया गया है। अब सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहन, बड़े वाहन, ओवरलोड वाहन, गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली, बुग्गी के शहर में आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


दिन में यहां से निकाले जाएंगे वाहन
विवेक कॉलेज की ओर से नगर क्षेत्र की ओर, मित्तल पेट्रोल पंप से प्रदर्शनी चौक की ओर, झालू रोड पर काली मंदिर से नगर की ओर, नगीना रोड पर शुगर मिल रेलवे क्रॉसिंग से कोतवाली नगर की ओर, चांदपुर चौराहे से जॉनी के चौराहे की ओर, किरतपुर रोड पर सेंट मेरी से शास्त्री चौक की ओर, मंडावर रोड पर जजी चौराहे की ओर आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। पेट्रोलियम, गैस, मेडिकल गैस वाहनों को मित्तल पेट्रोल पंप से सिविल लाइन पेट्रोल पंप की ओर, विवेक कॉलेज से सिविल लाइन पेट्रोल पंप की ओर, कंट्रोल रूम से झालू बस स्टैंड पर, सेंट मैरी से सिविल लाइन पेट्रोल पंप की ओर आने जाने की अनुमति नहीं होगी। यात्री बसों का आवागमन भी सुबह आठ से नौ बजे तक शहर की ओर प्रतिबंधित रहेगा। विवेक कॉलेज से जॉनी चौराहे की ओर, काली माता मंदिर से रामलीला मैदान की ओर, चांदपुर रोड से जॉनी चौराहे की ओर यात्री वाहन नहीं आ सकेंगे।

बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक
बाजार में दो पहिया वाहन, स्कूल वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। सुबह आठ से रात नौ बजे तक यह वाहन बाजार में नहीं आ जा सकेंगे। मुख्य डाकघर चौराहे से महिला थाने, राम के चौराहे से बुल्ला चौराहे की ओर इन वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


रोडवेज बसों का किया रूट डायवर्जन
रोडवेज बसों का भी रूट डायवर्जन किया गया है। विवेक कॉलेज, काली मंदिर, चांदपुर की ओर से आने वाली बसें बाईपास से होकर नगीना/चक्कर चौराहा होते हुए कोतवाली शहर के सामने से शास्त्री चौक से रोडवेज बस स्टैंड जाएंगी। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी की समय बस स्टैंड से शास्त्री चौक की ओर जाने वाली सभी बसें जजी चौराहे से होते हुए मंडावर चौराहे से बाईपास सेंट मैरी चौराहा, नगीना चौराहे से जाएंगी। झालू बस स्टैंड की बसों को जॉनी चौराहे पर आने जाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें