बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर अंतरमहाविद्यालय पुरुष वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में वर्धमान कॉलेज ने बरेली कॉलेज बरेली को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता में रूहेलखंड विश्वविद्याल (कैंपस) बरेली, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, बरेली कॉलेज बरेली, जेएस कॉलेज अमरोहा व वर्धमान कॉलेज ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जेएस कॉलेज अमरोहा ने रूहेलखंड विश्वविद्यालय (कैंपस) को36-19, बरेली कॉलेज बरेली ने हिंदू कॉलेज मुरादाबाद को13-11, वर्धमान कॉलेज ने जेएस कॉलेज को 34-8 से हराया। फाइनल में वर्धमान कॉलेज ने बरेली कॉलेज बरेली को 49-19 से हराकर विजेता बना। टीम में अक्षय राठी, गोविंद दुबे, अर्जित बाना, सौरभ कुमार, कृपांशु वर्मा, शुभम, ऋतिक त्यागी, सूरज सिंह, अनमोल राठी, सिद्धांत, आशीष शर्मा, गगन कुमार शामिल रहे। मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खिलाड़ियों को विजेता की ट्रॉफी प्रदान की। सीएमओ डा.राकेश मित्तल ने खिलाड़ियों को खेल भावना को जीवन में उतारने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रोफेसर सीएम जैन ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। ऑब्जर्वर के रूप में डा.शंकरलाल, डा.अजय कुमार रहे। आयोजन में डा.एसके शोन, शांतनु सिंह काकरान, डा.राजीव जौहरी, डा.पूनम शर्मा, डा.जूही अग्रवाल, डा.एसके राना, डा.सुनीता शर्मा, डा.अलका साहू, डा.संध्या रस्तोगी आदि का योगदान रहा।