नजीबाबाद (बिजनौर)। गायत्री महायज्ञ और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। संघ के सदस्यों ने कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 56वां स्थापना दिवस तहसील परिसर में मुख्यअतिथि एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी, लेखपाल संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक त्यागी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। गायत्री परिवार के डॉ. दीपक कुमार ने गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया। लेखपालों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गईं। डॉ. दीपक कुमार ने पवित्रीकरण, आचमन न्यास, कलश पूजन के साथ यज्ञ के महत्व की जानकारी दी। लेखपाल संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक त्यागी ने लेखपालों से संगठित रहकर कर्तव्य और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। तहसील संयोजक नेतराम ने लेखपालों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बलराम राजवंशी, बाबूराम शर्मा, राजू सिंह, अशोक शर्मा, कमल शर्मा, ब्रिजेश कुमार सहित अनेक लेखपाल उपस्थित रहे।