फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध छंटने से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। चार दिन बाद आसमान में छाई धुंध हट गई है। धुंध छंटने से राहगीरों को राहत मिली है। अब धुंध फिर से न आने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। धुंध छटने के साथ ही मौसम में थोड़ी गरमाहट भी आई है।
विज्ञापन

चार दिन से आसमान और सड़कों पर धुंध बुरी तरह छाई हुई थी। कोहरे के साथ धुंध भी छाई रहने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। सुबह को नौ दस बजे तक अगर कोहरा छंट भी जाता तो भी धुंध बनी रहती। धुंध रहने से दिन में भी वाहनों की लाइट जली रहती थी। शाम को भी यही हालात रहते थे। इसे देखते हुए डीएम जगतराज ने जिले के स्कूलों का समय भी सुबह नौ बजे से तीन बजे तक कर दिया था। बृहस्पतिवार सवेरे से धुंध न होने से राहगीरों को राहत मिली है। कहा जा रहा है कि पंजाब में पुराली को जलाने से यह धुंध आई थी। अब पुराली को जलाने का काम खत्म हो चुका होगा, इसलिए अब धुंध नहीं है। सोमवार को कोहरा ही छाया रहा जो सुबह नौ बजे तक छंट गया। वाहन भी सड़कों पर फर्राटा मारते हुए दौड़े। धुंध का असर खत्म होने के साथ ही मौसम फिर से सामान्य हो गया है। बृहस्पतिवार को सूरज की किरणों में भी जनता को गरमाहट महसूस हुई। पिछले चार दिनों के मुकाबले बृहस्पतिवार को ठंड का असर कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें