हरेवली (ब्यूरो)। गांव शहजादपुर निवासी और पूर्व प्रधान मोहम्मद हारुन ने बताया कि जब उनके पिता दिलावर गांव महमदाबाद के पास जंगल में बकरियों को चरा रहे थे। तब इस दौरान कार में सवार चार बदमाश उनके पास पहुंचे। बदमाशों ने मौके पर पहुंचते ही उनके पिता दिलावर को बंधक बनाकर गन्ने के खेत में डाल दिया। बदमाश उनकी दो बकरियां और एक बकरे को कार में डाल कर ले गए। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बंधक बने दिलावर को मुक्त किया। दिलावर ने बताया कि उन्हें जान से भी मारने की बात कर रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस ने बदमाशों का पता निकाल कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों का पता निकाल कर कार्रवाई करने की बात कही है।