अफजलगढ़ (ब्यूरो)। जसपुर थाने के गांव कासमपुर निवासी रूपम देवी पत्नी वेदप्रकाश ने बताया कि वह परिवार के साथ भूतपुरी रामगंगा घाट पर गंगास्नान मेले में बच्चे का मुंडन कराने आई थी। जब वह मुंडन संस्कार कराने के बाद मेला घूम रही थी तो बदमाश ने उसे धक्का देकर उसके गले से डेढ़ तोले वजन की सोने की झटक ली और भाग गया। मेला प्रभारी तिरसपाल शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई करेगी।