फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा मे बड़ी संख्या मे श्रृद्धालुओ ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालागढ़। कार्तिक पूर्णिमा पर कालागढ़ में रामगंगा नदी में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस अवसर पर पुराने कालागढ़ में मेला लगाया गया। जिसमें क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने खरीददारी की। मेले में सुरक्षा के लिए कालागढ़ और अफजलगढ़ की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर कालागढ़ में स्टील ब्रिज के निकट प्राचीन शिव मंदिर पर सुबह से ही श्रृद्धालु पहुंचने लगे। गंगा आरती और मंत्रोच्चार के साथ गंगास्नान शुरू हुआ। भाजपा के जिला मंत्री दीपक मैंदोला ने रामगंगा नदी के तट पर पहुंचकर आरती में भाग लिया। आरती पंडित एसपी देवरानी ने कराई। विधिविधान के साथ बड़ी संख्या मे श्रृद्धालुओं ने रामगंगा नदी में डुबकी लगाई। इस अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर में बाबा जगीर सिंह, बाबा कालू सिंह आदि मौजूद रहे। श्रृद्धालु नदी में स्नान कर शिव मंदिर में पहुंचे। इसके अलावा पुराने कालागढ़ में मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहरी दुकानदारों ने दुकानें लगाई। मेले में सुरक्षा के लिए अफजलगढ़ और कालागढ़ थाने की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें