विधायक के प्रयास से चलीं रोडवेज बस
बढ़ापुर । बढ़ापुर से नगीना के लिए निजी बसों का संचालन होता है। जन सुविधा के लिए क्षेत्रीय भाजपा के क्षेत्रीय विधायक सुशांत सिंह ने परिवहन विभाग से बढ़ापुर से नगीना तक के लिए दो बसों की व्यवस्था कराई है । इसमें अमरोहा डिपो की एक बस ने मार्ग पर संचालन शुरू कर दिया है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसपर खुशी जताते हुए स्थानीय बस स्टैंड पर एकत्र होकर मिठाई बांटी । इस दौरान ठाकुर रामपाल सिंह, उमेशचंद यादव, ठाकुर अजयराज सिंह, भीम सिंह कश्यप, संजय कर्णवाल, ललित वर्मा, शुभांकर गुप्ता, अनिल शर्मा व रूप सिंह कश्यप की उपस्थिति मुख्य रही।