फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की शीघ्र बरामदगी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गांव पूरनपुर के ग्रामीणों ने युवती की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव पूरनपुर के ग्रामीणों ने डीएम और एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री को उसके घर के सामने रहने वाला युवक गौतम अपने भाई के साथ बहला फुसलाकर ले गया। इस मामले में सात अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस ने युवती को बरामद नहीं किया और ना ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई। जल्द ही युवती की बरामदगी और आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रालोद की महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, भोपाल सिंह, नेपाल सिंह, अतुल, मुनेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह और घसीटा सिंह मौजूद रहे।

बुखार से बच्ची की मौत
हीमपुरदीपा। गांव रतनपुर खुर्द निवासी दिनेश की पुत्र अनामिका (8) को एक सप्ताह से बुखार था। परिजनों के अनुसार अनामिका का उपचार गांव के ही एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। रविवार की रात उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


समाधान दिवस 19 को
बिजनौर। जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र के मुताबिक 16 अगस्त को धामपुर तहसील के सभागार में डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन होना था, लेकिन अब इसका स्थान और तिथि परिवर्तन कर दी गई है। अब समाधान दिवस 19 अगस्त को विकास भवन के सभागार में दोपहर 12 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें