फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान में ईओं ने व्यापारियों से सहयोग मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। ईओ ने व्यापारियों से कस्बे में चलने वाले अतिक्रमण में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने अभियान से पूर्व ही अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों के आसपास से अतिक्रमण हटाने को भी कहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ईओ ने पंचायत के सभाकक्ष में व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में ईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे में 23 से 25 जुलाई तक 46 व्यापारियों को अतिक्रमण की श्रेणी में चिंह्ति किया गया है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वो हाल ही में चलने वाले अतिक्रमण अभियान में सहयोग करें और रास्तों व सड़कों से अभियान से पूर्व ही स्वयं अतिक्रमण मुक्त कर दे। वहीं उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुलजार मलिक व सुनील अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल ने उनको अतिक्रमण में सहयोग करने की बात कही। व्यापारियों ने ईओ के समक्ष जनहित की समस्या को दृष्टिगत कस्बे के चौक व मेन बाजार में शौचालय निर्माण और वाटर कूलर लगाने की मांग भी रखी। ईओ ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में डा.रामकुमार, पवन कुमार, रईस अहमद, अंकुर अग्रवाल, सोहन सिंह, जयप्रकाश प्रजापति मौजूद रहे। बैठक में गुलजार मलिक, डा रामकुमार सिंह, पवन कुमार, सुनील अग्रवाल, रईस अहमद, अंकुर अग्रवाल, सोहन सिंह व जयप्रकाश प्रजापति आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें