फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर व बिजनौर से खाद्य पदार्थ के 16 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने चांदपुर और बिजनौर में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के 16 नमूने लिए।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने चांदपुर में परिधि स्वीट्स भंडार, महावीर सिंह, इरफान, कुलदीप के यहां से मिश्रित दूध, सुल्तान स्वीट शॉप रसगुल्ला, बीकानेर स्वीट के यहां से रसगुल्ला और कलाकंद, मोहल्ला पतियापाड़ा के शुऐब के यहां से सफेद रसगुल्ला, अलीहसन स्टवीट के कलाकंद, प्रजापति मिष्ठान भंडार से दही, सुशील कुमार के यहां से घेवर और ओमप्रकाश के यहां से फ्रोजेन डेजर्ट, बिजनौर के गांव मुबारकपुर के आरिफ, गांव जलालपुर काजी के देवेंद्र, मुबारकपुर तालन के शाहिद, बुखार के जुल्फकार से मिश्रित दूध का नमूना लिया। खाद्य विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि त्योहार में लगातार अभियान जारी रहेगा। खाद्य विक्रेताओं को मिलावटी सामान नहीं बेचने दिया जाएगा। टीम में सीएफएसओ जेपी सिंह समेत सात एफएसओ शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें