फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद जागा विद्युत निगम, विद्युत लाइन बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद जागा विद्युत निगम, तारों के नीचे लगेंगे गार्ड
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)।
बिजली का करंट लगने से युवक की मौत के बाद विद्युत निगम की नींद खुली है। उसने आबादी के बीच से गुजरने वाली उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के नीचे सुरक्षा गार्ड लगाने का फैसला लिया है। उधर, करंट से मरे हर्सवाड़ा के युवक का शव गमगीन माहौल में सेपुर्दे-खाक किया गया।
हर्सवाड़ा निवासी अकीलुुद्दीन के 22 वर्षीय पुत्र मुस्तकीम की मौत से परिजन एवं क्षेत्रवासी आहत हैं। उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का तार गिरने से देहरादून से चंद मिनट पहले नजीबाबाद पहुंचे मुस्तकीम की मौत के बाद क्षेत्रवासियों ने जर्जर विद्युत लाइनों के प्रति निगम की उदासीनता पर सोमवार की रात प्रदर्शन किया। सीओ महेश कुमार, थाना प्रभारी सतीश कुमार, चेयरमैन मौअज्जम खां, हर्सवाड़ा के प्रधान मो. जाहिद तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में गमजदा परिजनों ने मुस्तकीम का पोस्टमार्टम न कराने का निर्णय लिया। सुबह मुस्तकीम के सव को सुपुर्दे-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जनप्रतिनिधियों की मांग पर विद्युत निगम के एसडीओ विकास कुमार ने क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइन तत्काल बदलवाने, आबादी के बीच से गुजर रही विद्युत लाइन के नीचे तक आए तारों के नीचे सुरक्षा गार्ड लगाने का आश्वासन देते हुए इसकी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें