फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज और निजी बस भिड़ीं, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज और निजी बस भिड़ीं, छह लोग घायल
विज्ञापन

छाछरी मोड़ (बिजनौर)।
छाछरी मोड़ के निकट रोडवेज और निजी बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोग गंभीर घायल हो गए। इसी जगह सीमेंट से भरी खराब खड़ी ट्रेक्टर-ट्रॉली के पीछे एक ऑल्टो कार घुस गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए।
चांदपुर डिपो की रोडवेज बस सोमवार की सुबह चांदपुर से बिजनौर आ रही थी। छाछरी मोड के निकट रोडवेज की बस की टक्कर एक प्राइवेट बस से हो गई। हादसे में प्राइवेट बस में बैठे छह यात्री मामूली घायल हो गए। घायल प्राथमिक उपचार कराने के बाद गंतव्य को रवाना हो गए। प्राइवेट बस हरिद्वार से बुलंदशहर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, रविवार रात चांदपुर निवासी पवन माहेश्वरी और नितिन अपनी ऑल्टो कार से बिजनौर से चांदपुर लौट रहे थे। छाछरी मोड के निकट उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी रेत से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पवन और नितिन मामूली रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें