फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना में अब मिलेगा पांच किलोग्राम वाला सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब मिलेगा पांच किलो वाला सिलेंडर
विज्ञापन

बिजनौर। उज्ज्वला योजना में 14 किलो वाला सिलेंडर ले पाने में असमर्थ उपभोक्ताओं को योजना से जोड़े रखने के लिए अब पांच किलो के सिलेंडर दिए जाएंगे। बिजनौर सहित तीन जिलों में गैस एजेंसियों ने यह पायलट योजना शुरू की है। यह योजना बिजनौर के अलावा शामली व बागपत जिले में शुरू की गई है।
विज्ञापन

बीपीएल परिवारों को बिना धुएं के बिना खाना बनाने की सुविधा देने के लिए केंद्र सर कार ने उज्ज्वला योजना शुरू की थी। योजना में 2011 की जनगणना के अनुसार मिलने वाले बीपीएल परिवारों को बिना सिक्योरिटी जमा करे 14.2 किलोग्राम गैस वाला सिलेंडर दिया जाता है। गैस सिलेंडर के दाम हर महीने बढ़ते-घटते रहते हैं। उज्ज्वला योजना के अधिकतर पात्र हर अपनी जरूरत के हिसाब से हर तीसरे या चौथे महीने ही सिलेंडर लेते हैं। इससे उपभोक्ताओं को योजना का पूरी तरह लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसको देखते हुए अब गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को पुराने सिलेंडर लेकर उनके बदले 5 किलो गैस के वजन वाले सिलेंडर देंगे। यह पायलट योजना बिजनौर के अलावा शामली व बागपत जिले में शुरू की गई है। सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी पहले की तरह उनके खाते में आएगी। इसके अलावा पांच किलो वाले सिलेंडर आम उपभोक्ताओं को भी दिए जा सकते हैं। वीएसएम गैस एजेंसी यूनियन जिलाध्यक्ष निशठा राघव के अनुसार पांच किलो के सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को किसी प्रकार के पेपर नहीं बनवाने होंगे। उज्ज्वला योजना के जिले के नोडल अधिकारी विपिन आनंद के मुताबिक उज्ज्वला योजना में अब उपभोक्ताओं को छोटे सिलेंडर भी दिए जाएंगे। उपभोक्ता योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें