फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट में 793 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की वर्ष 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर में संपन्न हुई। दोनों पाली की परीक्षा के लिए 844 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 793 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा जीजीआईसी केंद्र पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की नजर में संपन्न हुई। अफसरों का दावा है कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। डीआइओएस व सचल दल, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केंद्र का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा 475 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे है, जिसमें से 393 छात्र, 80 छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें से 365 छात्र, 75 छात्राएं यानी कुल 440 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।
जबकि 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बताया कि द्वितीय पाली में हाईस्कूल इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में 369 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें से 353 परीक्षार्थी उपस्थित और 16 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा की दृष्टि के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें