फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार ब्रांच लाइन पर सफाई अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार ब्रांच लाइन पर सफाई अभियान शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोटद्वार-नजीबाबाद ब्रांच लाइन विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद जल्द ब्रांच लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। 2 अप्रैल को सीआरएस निरीक्षण की तिथि निश्चित की गई है। सीआरएस निरीक्षण के बाद विद्युत ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

रेल लाइन विद्युतीकरण अभियान के अंतर्गत नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर इलेक्ट्रिक लाइन बनाने का अभियान हाल ही में पूरा हुआ है। अभियान पूरा होने के बाद इसी सप्ताह मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एके सिंगल ने तकनीकी अधिकारियों के साथ नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन का इसी सप्ताह निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलपथ अधिकारियों को जल्द सीआरएस निरीक्षण होने की संभावना व्यक्त की थी। बड़ौदा हाउस रेलवे से नजीबाबाद स्टेशन को सीआरएस निरीक्षण 2 अप्रैल को होने की तिथि मिली है। सीआरएस निरीक्षण को देखते हुए रेलपथ अधिकारियों ने नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन को सुव्यवस्थित करने, रेल ट्रैक के आसपास खड़ी झाड़ियों को हटाने का अभियान शुरू किया है। सीआरएस निरीक्षण के बाद नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर विद्युत ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। कोटद्वार से दिल्ली के लिए गढ़वाल एक्सप्रेस के अलावा मसूरी एक्सप्रेस में लगने वाले कोच और नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें