फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. गुलशन बाबू कटारिया बने किरतपुर सीएचसी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सा प्रभारियों को इधर से उधर किया है। सीएमओ शरद कुमार त्यागी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात से डा. ईश्वरानंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना, डा. प्रकाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर, डा. नवीन कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना से उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालावाली, डा. गुलशन बाबू कटारिया को उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़ापुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर का प्रभारी बनाया है। इससे पूर्व किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चार्ज कोतवाली देहात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी प्रमोद देशवाल पर था। सीएमओ ने सभी चिकित्साधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थलों पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए। सख्त हिदायत दी है कि कार्यभार ग्रहण नहीं करने और पुराने चिकित्साधिकारियों द्वारा चार्ज नहीं छोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें