फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीटा टाकिज के पास नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस ने शीला टाकिज के पास नाले से करीब 50 साल के व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस के प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत है। कोतवाल संजय कुमार पांचाल ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को शीला टाकिज के पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की आयु करीब 50 साल है। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल कर काफी देर तक शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पर पहचान नहीं हो सकी। कोतवाल के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं मिला। मृतक नीले रंग की शर्ट व पेंट पहने था। पुलिस को तलाशी में मृतक के पास से कोई पर्स या आईडी बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले नहटौर बाईपास मार्ग पर स्थित नाले से एक और शव बरामद हुआ था। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें