छात्र ने जहर खाकर दी जान
मंडावर। पिता की डांट से क्षुब्ध छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव चाहड़वाला निवासी जागेश का 15 साल का बेटा शंकर इनामपुरा के एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। गांव वालों के अनुसार शुक्रवार शाम जागेश ने शंकर से पढ़ने के लिए कहा। शंकर इधर उधर घूमने लगा तो जागेश ने उसे डांट दिया। इस पर शंकर अपने कमरे में चला गया। शनिवार सुबह जब शंकर काफी देर तक नहीं उठा तो परिजन उसके कमरे में गए। शंकर अपने कमरे में मृत मिला। परिजनों के अनुसार शंकर ने रात में किसी समय घर में रखा जहर खा लिया। शंकर की मौत परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शंकर का अंतिम संस्कार कर दिया।