फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक नेताओं के चित्र पर लगाया तिलक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक नेताओं के चित्र पर लगाया तिलक
विज्ञापन

बढ़ापुर। पुलिस ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मंडल मंत्री के बैनर पर बने चित्रों के माथे पर तिलक लगाकर बैनर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में एक सपा नेता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अब्दुल वली हाल ही में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बढ़ापुर मंडल अध्यक्ष, मोहल्ला नौमी निवासी फरीद अहमद को मोर्चा का मंडल मंत्री बनाया गया है। दोनों पदाधिकारियों ने मोर्चा का पदाधिकारी बनने पर पार्टी नेताओं का आभार जताने के लिए कस्बे में संयुक्त रूप से बैनर फ्लैक्स लगवाए थे। रविवार को कुछ शरारती तत्वों ने बैनर पर लगे दोनों मोर्चा पदाधिकारियों के चित्र के माथे पर तिलक लगाकर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंडल अध्यक्ष अब्दुल वली ने बताया कि उसने अपने बैनर, फ्लैक्स बस स्टैंड के निकट स्थित शाकिब की दुकान पर रखे थे। वहां लगे बैनर पर बने चित्रों के माथे पर तिलक लगाकर चित्र का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेता मोहम्मद इश्तियाक ने ऐसा काम किया है। इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस ने इस मामले में सपा नेता इश्तियाक उर्फ आशू, शाकिब के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें