मंडावली में गहराया विद्युत संकट
मंडावलीद्य। विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव करौली में चार दिन से अंधेरा पसरा है। मंडावली क्षेत्र के गांव करौली को दो ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति दी जाती है। 60 केवीए के ट्रांसफार्मर से आधे से अधिक उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन जुड़े है। चार दिन पहले ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी आने से फुुंक गया। ट्रांसफार्मर के फुंकने से ग्रामीण अंधेरे में हैं। ग्रामीणों सुरेश, मदन सिंह, कलवा, लाखन सिंह, विजय, सुशील, अनिल, सुरेश शर्मा, परवीन, राहुल, राजवीर, राजेंद्र का कहना है कि विद्युत निगम की उदासीनता से गांव का ट्रांसफार्मर अभी तक बदला नहीं गया है। ट्रांसफार्मर फुंकने पर ग्रामीणों को कई दिनों तक विद्युत संकट से जुझना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। उधर गांव कांठपुर के एक किसान के खेत के ऊपर गुजर रही विद्युत लाइन दो दिन पहले टूट कर गिर गई। जिससे किसान का गन्ना जल गया। विद्युत लाइन जोड़ने आए विद्युत कर्मचारियों से मुआवजे की मांग को लेकर किसान ने विद्युत लाइन नहीं जोड़ने दी। जिससे गांव में अंधेरा पसर गया। बुधवार को ग्रामीणों और विद्युत कर्मचारियों के समझाने के बाद किसान ने लाइन जोड़ने दी।