फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मनाया बिटिया का उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी को जन्म देने वाली माताएं सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। बाल विकास विभाग की ओर से 31 जनवरी 2019 तक बिटिया उत्सव मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहली बिटिया के जन्म होने पर जच्चा और बच्चा को तलाश कर एक बिटिया उत्सव के अंतर्गत उन्हें सम्मानित करतीं हैं। बुधवार को कमालपुर खाईखेड़ी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गजाला परवीन, निशा रानी, सरिता कश्यप, शोभा, रेखा रानी, आशा कुसुम सैनी के नेतृत्व में राजकीय महिला चिकित्सालय में बिटिया को जन्म देने वाली बिजौरी निवासी अंजना और लाहक साहबपुरा निवासी अंजलि को बेबी किट देकर सम्मानित किया। महिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. कुमुद, डॉ. सुशील कुमार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बिटिया को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित करने वाले अभियान की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें