धामपुर मिल ने किया गन्ना मूल्य भुगतान
धामपुर। चीनी मिल धामपुर के अपर गन्ना महाप्रबंधक आजाद सिंह ने बताया कि मिल ने बुधवार को पेराई सत्र 2018-19 का 30 दिसंबर, 2018 तक का गन्ना मूल्य भुगतान 28.91 करोड़ तथा 0.42 करोड़ पेराई सत्र 2018-2019 का कमीशन का भुगतान एवं 0.37 करोड़ पेराई सत्र 2017-2018 का कमीशन का भुगतान समिति को भेजा है। चीनी मिल की ओर से 29 जनवरी 2019 तक 92.98 लाख गन्ना पेराई की जा चुकी है। अधिकतम पेराई क्षमता से गन्ने की पेराई कर रही है।