फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में पहुंचने को कार्यकर्ताओं से आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली में पहुंचने का किया आह्वान
विज्ञापन

धामपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं की लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में विधानसभा स्तर की बैठक में अशोक राणा ने कहा कि दो फरवरी को गजरौला के रामाबाई राजकीय डिग्री कॉलेज में भाजपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। सम्मेलन में बूथ स्तर से लेकर विधानसभा और लोकसभा स्तर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप अधिक से अधिक भीड़ लेकर कार्यक्रम में पहुंचे। विधायक अशोक राणा ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेदारी निर्वहन करने को प्रेरित किया। बैठक में जिला महामंत्री भूपेंद्र बाबी, प्रमोद राठी, दिनेश सैनी, राकेश चौधरी, सन्नी छावड़ा, परशुराम सैनी, हरकेश सिंह, हेमराज, यशपाल तुली, डॉ. एलबी रावल, सुमन त्यागी, अनीता चौहान, अमरीश चौहान रहे। अध्यक्षता नगीना लोकसभा विस्तारक ललित विश्नोई और संचालन नगराध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें