फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश मीडियम क्लासेज का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लिश मीडियम क्लासेज का किया उद्घाटन
विज्ञापन

बिजनौर। प्राथमिक विद्यालय छितावर में इंग्लिश मीडियम क्लासेज का शुभारंभ सपा नेता और बिजनौर की चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने फीता काटकर किया। शमशाद अंसारी ने कहा कि शिक्षा ही बच्चे और समाज का बेहतर भविष्य बनाती है। बच्चे मन लगाकर पढ़ेंगे तो आगे चलकर माता-पिता और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने स्कूल की आर्थिक मदद की भी घोषणा की। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने व अपने आसपास के बच्चों को भी स्कूल आने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस दौरान मुख्य अध्यापक अश्वनी कुमार, शिक्षक मोहम्मद अरशद, अजय कुमार, सुमनलता, प्रियंका, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, पूजा, अंशु, धर्मवीर, प्रीति, ग्राम प्रधान किरण देवी, प्रधान पति समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें