नगीना। नगर पालिका की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए विशेष सफाई अभियान चला जा रहा है। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने रेलवे फाटक के पास स्थित बांबे रेस्टोरेंट स्वामी को नोटिस भेजा है। प्रधान लिपिक लालबहादुर वाल्मीकि ने बताया कि नोटिस में रेस्टोरेंट स्वामी से कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान सामने आया कि वह अपने होटल के कूड़े को सड़क पर एकत्र कर रहे है। उस स्थान की सफाई भी नहीं कराई जा रही है। इस गंदगी से आम लोगों को बहुत कठिनाई हो रही है। नोटिस प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर गंदगी को उठवाकर स्थान साफ कराने तथा भविष्य में पुन: गंदगी सड़क पर नहीं करने की चेतावनी दी गई। ईओ इंद्रपाल सिंह ने नगरवासियों से नगर स्वच्छ बनाने में पालिका कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।