फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने की मांग
विज्ञापन

नूरपुर। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली पर रोष जताया गया। बुधवार को गन्ना समिति प्रांगण में हुई बैठक में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति भाकियू का चिंतन शिविर प्रयागराज में 13 से 18 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में किसानों से चिंतन शिविर में भागीदारी करने का आह्वान किया। बैठक में गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली पर रोष व्यक्त करते हुए किसानों ने घटतौली को रोकने की मांग की। चेताया कि शीघ्र ही घटतौली करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में गन्ने का भुगतान 14 दिन के अंदर कराने एवं ऐसा न होने पर ब्याज दिलाए जाने, ओवरवेट में पर्ची न काटे जाने, गन्ना मिलों से इंडेंट बढ़ाए जाने की मांग की गई। बैठक में राजवीर सिंह, लटूर सिंह, धर्मवीर सिंह, दयाराम सिंह, त्रिलोकी सिंह, लखपत सिंह, यादराम सिंह, असगर अली, भूपेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें