नहटौर-पैजनिया खस्ताहाल मार्ग पर काम शुरू
नहटौर। नहटौर-पैजनिया खस्ताहाल मार्ग पर काम शुरू होने से जल्द ही ग्रामीणों की परेशानी दूर होने की आस जगी हैं। विधायक ओम कुमार ने विभागीय अधिकारियों से रुके हुए सड़क के निर्माण को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए थे। इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाना हैं।
करीब 12 किलोमीटर लंबे नहटौर पैजनिया मार्ग के खस्ताहाल से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण के साथ ही इस सड़क का चौड़ीकरण भीे किया जा रहा है। कई माह पूर्व इस सड़क के निर्माण के कार्य को मंजूरी मिली थी। सड़क पर निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था, लेकिन बीच में ही कार्य बंद होने से अधर में लटक गया। जिससे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानी होने लगी। गांव सदरूद्दीनगर, फलौदी, खजूराजट, मीमला, मुस्तफाबाद आदि गांवों के लोगों ने विधायक ओम कुमार से निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की थी। विधायक ने विभागीय एक्सईन से नहटौर-पैजनिया मार्ग पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से नहटौर पैजनिया व धामपुर मार्ग बनने शुरू हो गए हैं। जल्द ही ग्रामीणों की परेशानी दूर होगी। विधायक ओम कुमार ने बताया कि क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधारने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।