अमरोहा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक कार्यालय पर संपन हुई। जिसमें भारत बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
नगर अध्यक्ष फैज आलम राईनी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्च पर बुरी तरह से फैल हो चुकी है। देश में डीजल और पेट्रोल के दामों में अधिक बढ़ोत्तरी हुई है। इससे आम जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसी को लेकर कांग्रेसी आज बाजारों को बंद कराएंगे। जिलाध्यक्ष सुखराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में हाजी खुर्शीद अनवर, निराले मियां अंसारी, सरदार इंद्र सिंह, नईम अहमद, कैलाश सैनी, अफजाल अहमद, इकराम हुसैन, जफर अंसारी, मोहम्मद आसिफ, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सिराज अंसारी मौजूद रहें।