फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालन नदी का कहर बरकरार, बिजनौर-हरिद्वार मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मालन नदी का रौद्र रूप अभी भी कायम है। पानी मंडावर मार्ग पर मालन के पुल पर आने से बिजनौर-हरिद्वार मार्ग बंद रहा। उधर, गंगा में डूबे लोगों को रविवार को भी गंगा में गोताखोर तलाशते रहे।
विज्ञापन

कई दिनों से मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है। रविवार को सुबह से बादल छाए रहे। कई बार रूक- रूक कर तेज बारिश होती रही। शाम तक बादल छाए रहने से मौसम सुहावना रहा। गंगा में रविवार को एक लाख 42 हजार क्यूसेक पानी चल रहा था। मालन नदी का कहर अभी भी जारी है। नदी का पानी कई गांवों में भर गया है। ब्रह्मपुरी गांव के लोग मालन नदी का पानी आने के कारण नाव के सहारे ही निकल रहे हैं। आसपास के कई गांवों में भी मालन नदी का पानी भरा है। कई गांवों का बिजनौर से संपर्क कट गया है। मंडावर मार्ग पर मालन नदी के पुल पर रविवार को भी कई फिट पानी चलता रहा। इससे बिजनौर व हरिद्वार मार्ग बंद हो गया है। नजीबाबाद से होकर वाहन हरिद्वार जा रहे है। मंडावर क्षेत्र में नाव पलटने से एक सप्ताह पहले गंगा में डूबे सात लोगों की खोज में रविवार को भी स्थानीय गोताखोर व पीएसी की टीम लगी रही। मगर, कोई सफलता नहीं मिली। डूबने वाले लोगों के परिजन भी गंगा में उनकी तलाश कर रहे है। मध्य गंगा बैराज के जेई आयुष कुमार के मुताबिक गंगा में एक लाख 42 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। शनिवार के मुकाबले गंगा में पानी घटा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें