फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की धर्म प्रचार कमेटी के सदस्यों का धामपुर में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर की धर्म प्रचार कमेटी का किया गया स्वागत
विज्ञापन

धामपुर। पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के दीवान हाल में पहुंचे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की धर्म प्रचार कमेटी के सदस्यों का सिख संगत ने स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वागत कार्यक्रम के बाद सदस्यों ने बताया कि बिजनौर जिले की संगत को एकजुट करने की जिम्मेदारी जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा को सौंपी गई है। जो यूपी सिख मिशन हापुड़ के इंचार्ज ज्ञानी ब्रजराज सिंह के साथ जनपद की सभी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संगत तथा गुरुद्वारों के पदाधिकारियों से संपर्क करके धामपुर में 4 अक्टूबर को पहुंचने वाले विशाल नगर कीर्तन के स्वागत के संबंध में संपर्क करेंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के सह सचिव भाई सिमरजीत सिंह, भाई अजायब सिंह अभ्यासी तथा काशीपुर के इंचार्ज सरदार हरजिंदर सिंह, गुरुचरन सिंह बाई ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोविंद सिंह लोंगोवाल जी द्वारा इस संबंध में जो पत्रक जारी किया गया है उसके अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले 550वें प्रकाश उत्सव कार्यक्रम के संबंध में जो नगर कीर्तन निकाले जा रहे हैं । इनका उद्देश्य संगत को नवंबर में आयोजित होने वाले प्रकाश उत्सव के संबंध में जानकारी देकर संगत में चेतना जाग्रत करना है। धामपुर में पहुंचने पर जत्थे का स्वागत करने वालों में स.सतवंत सिंह सलूजा, स.गुरचरण सिंह चावला, एस.पी.सलूजा, त्रिलोचन सिंह चावला, गुरदीप सिंह चावला रोमी आदि ने सरोपा भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें