फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम ट्रेन में रही मारामारी, सीट न मिलने पर घर वापस लौटी बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रक्षाबंधन के बाद वापस घर लौटने वाली बहनों को ट्रेन में काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बारिश के कारण काठगोदाम ट्रेन लेट हो गई। जिससे यात्रियों को बारिश में ही खड़े रहना पड़ा। करीब 1 बजकर 37 मिनट पर काठगोदाम ट्रेन स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों में सीट के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सीट न मिलने पर काफी यात्री ट्रेन के गेट पर ही लटक कर सफर करने को मजबूर हुए। वहीं कई यात्री सीट नहीं मिलने पर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें