हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान में पत्थर वाली मस्जिद से आखून चौक को जाने वाले मार्ग पर बिजली लाइन के तार ढीले होकर लटक गए हैं। घरों के ऊपर लटके हुए तारों से लोगों में रोष है।
मोहल्ले वासियों का कहना है कि कई लोगों को इन तारों से करंट के झटके लग चुके हैं द्य एसडीएम और एसडीओ से कई बार लिखित में शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी बिजली की लाइन को ठीक नहीं किया गया और न ही लाइन बीच में खंबा लगाया गया है । जिससे मोहल्लेवासियों में रोष और दहशत का माहौल है । मोहल्ले वालों ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता मुजाहिद चौधरी से अपनी समस्या के निराकरण की मांग उठाई। मुजाहिद चौधरी ने कहा कि अधिकारियों से वार्ता की जाएगी ।यदि इस समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा । तारों के नीचे लटकने के साथ-साथ एक खंबा भी गिराउ हालत में हैं । जो तारों का अत्यधिक भार सहने की स्थिति में नहीं है। यह पोल कभी भी गिर सकता है ।