फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक आयुक्त सचिव ने मीटिंग में किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। लोक आयुक्त कार्यालय के सचिव ने नजीबाबाद पहुंचकर भ्रष्टाचार एवं कुशासन मुक्त प्रदेश निर्माण के लिए जागरुक होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल सभागार में आयोजित मीटिंग में लोक आयुक्त कार्यालय के सचिव राकेश कुमार ने कहा कि हम स्वयं देश के जिम्मेदार नागरिक हैं। राष्ट्र की संपत्ति का दोहन, मानव अधिकारों का हनन, जनता का आर्थिक-मानसिक शोषण रोकना और इसके खिलाफ लामबंद होना हमारा नैतिक अधिकार है। भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और कुप्रशासन की शिकायत मिलने पर लोक आयुक्त एवं उप लोक आयुक्त द्वारा उनका निस्तारण कर संबंधित मंत्रियों, विधायकों, लोकसेवकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुतियां सक्षम प्राधिकारी (मुख्यमंत्री अथवा मुख्य सचिव) को भेजी जाती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को प्रस्तुत किया जाता है। लोक आयुक्त सचिव ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त और कुशासन मुक्त बनाने के लिए जागरुक व गंभीर होने और लोक आयुक्त को शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इस मौके पर चीनी मिल के जीएम दानवीर सिंह, मुख्य अभियंता राजेश कुमार, मुख्य लेखाकार टीआर मौर्य, श्रम कल्याण अधिकारी पीके श्रीवास्तव, रामेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें