फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरी में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गांव मुस्तफाबाद निवासी मोहम्मद जावेद और आरिफ की बिजनौर में जजी चौक पर मेरठ बेकरी के नाम से दुकान है। रविवार की रात आरिफ बेकरी को बंद करके गया था। रात में करीब डेढ़ बजे जजी चौक पर रहने वाले इसन ने दुकान से धुआं उठता देखा तो आरिफ को मोबाइल पर सूचना दी। परिजन बेकरी की तरफ दौड़े। साथ ही अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। टीम ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। मगर, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। बेकरी स्वामी मोहम्मद जावेद के मुताबिक आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें