नहटौर। नगर पालिका सभासदों ने निर्माण कार्यों में हेराफेरी करके भुगतान करने का आरोप लगाते हुए पालिका चेयरपर्सन से लेखा जोखा रजिस्टर का अवलोकन कराने की मांग की है। पालिका सभासद विसाल हाशमी, सुभाष सैनी, रियासत अहमद, अनीस अहमद, इजलाल अहमद, शाइस्ता खातून, आसमा, कमरूददीन सिद्दीकी आदि ने चेयरपर्सन को दिए पत्र में बताया कि निर्माण एवं अन्य कार्यों में फर्जी भुगतान किया जा रहा है। पालिका से कई बार लेखा जोखा रजिस्टर को दिखाने की मांग की जा चुकी है। मगर, कई माह से रजिस्टर को नहीं दिखाया जा रहा है। सभासदों ने उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम की धारा 332 के तहत लेखा जोखा रजिस्टर के अवलोकन कराने की मांग की है। पालिका चेयरपर्सन फिरोजा खातून का कहना है कि नियमानुसार भुगतान किया जा रहा है। कोई फर्जी भुगतान नहीं किया गया है।