बिहारीगढ़। थाना पुलिस ने बुधवार की शाम मोहंड चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर 21 हजार पांच सौ रुपये का शमन शुल्क काटा। थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान सीट बेल्ट व हेलमेट नहीं लगाने वालों का चालान किया गया। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों की अनदेखी बरदाश्त नहीं की जाएगी।