फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जनपदीय शाखा ने विकास भवन में धरना दिया। डीपीआरओ से वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सफाई कर्मचारी विकास भवन में एकत्रित हुए और धरना देकर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों द्वारा सफाई कर्मचारी ओमवीर सिंह को साजिश के तहत फंसाया गया है। इससे उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। सफाई कर्मचारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार से वार्ता हुई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने ओमवीर की रिहाई कराने तथा ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों के फोटो और मोबाइल नंबर चस्पा करने के आदेश को भी वापस लेने की मांग की गई। इस पर डीपीआरओ ने कहा कि ओमवीर की बेल करा सकते हैं, प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इससे सभी सफाई कर्मचारी सहमत हो गए तथा धरना समाप्त कर दिया।
धरने में प्रदेश संगठन मंत्री धीरजपाल सिंह यादव, चंद्रहास सिंह, सुभाष जैन वाल्मीकि, गुरदीम, सत्यप्रकाश, कृष्ण कुमार, रंजित सिंह, जाकिर हुसैन, यूसुफ, कलीराम, सुनीता, रोशनी, निर्मल देवी, विनोद देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें