बिजनौर । विवेक कॉलेज ऑफ एजूकेशन में गृह विभाग की ओर से आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला ग्रामीण विकास ‘एक समग्र दृष्टिकोण’ का समापन हुआ। छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
गांव चंदपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक आरके शर्मा ने ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाओं को सशक्तीकरण की अत्यंत आवश्यकता है। इसके लिए शिक्षा इसका एक अचूक माध्यम है। गायत्री परिवार सदस्य सुधा राठी ने कहा कि लघु एवं कुटीर उद्योग के माध्यम से ग्रामीण लोग अपने ग्राम का विकास कर सकते हैं। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए लोगों को शपथ दिलाई। हुकुम सिंह, माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यवीर चौहान, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ऊष्मा परवीन, ग्राम प्रधान सुकुंद विश्वास, एजूकेशन विभाग प्राचार्या डा. दिप्ती डिमरी, आदि मौजूद रहे। प्रोग्राम कोर्डिनेटर निगम रानी, डॉ. दिप्ती डिमरी ने सभी का आभार जताया। संचालन डॉ. निशा ने किया गया। इस मौके पर सुजाता पाठक, प्रेरणा वर्मा, वरीन नावेद, आकांक्षा सिंह आदि का सहयोग रहा।