फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में फिर शामिल हुए गौहर इकबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा से चुनाव लड़े गौहर इकबाल की बसपा में फिर से वापसी हो गई है।
विज्ञापन

गौहर इकबाल वर्ष 2017 में नूरपुर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर चुनाव हार गए थे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नजदीकी होने की गाज गौहर इकबाल पर भी रही। गौहर इकबाल अपने स्कूल की एक टीचर को भगाने के मामले में भी चर्चा में रहे थे । इन बातों को लेकर ही बसपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। वह काफी दिनों से बसपा में शामिल होने की जुगत में लगे थे। गौहर इकबाल को फिर से बसपा में शामिल कर लिया गया है। बसपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने गौहर इकबाल के बसपा में शामिल होने की पुष्टि की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें