बिजनौर। श्रीरामलीला क्रिकेट क्लब की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय 29वां आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मोंटी इलेविन ने राहुल इलेविन को हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। मोंटी को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच व टूर्नामेंट भी चुना गया। टूर्नामेंट की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। 26 जनवरी को पहला सेमीफाइनल राहुल इलेविन व श्रेय इलेविन के मध्य खेला गया। राहुल ने टॉस जीतकर श्रेय इलेविन को बल्लेबाजी का मौका दिया। श्रेय इलेविन ने निर्धारित 12 ओवर में 48 रन बनाए। सचिन नेगी ने दो विकेट लिए। राहुल इलेविन के सचिन नेगी के 25 रन की बदौलत मात्र ओवर में 49 रन बनाकर मैच जीतकर फाइनल मैच में स्थान बनाया। दूसरा सेमीफाइनल मैच मोंटी इलेविन व मोहित इलेविन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मोहित इलेविन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 66 रन बनाए। मोंटी इलेविन की ओर से कप्तान मोंटी ने 41 रन की नाबाद पारी की बदौलत आठ ओवर में तीन विकेट पर 67 रन बनाकर जीत हासिल कर ली और फाइनल मैच में पहुंच गई। फाइनल मैच राहुल इलेविन व मोंटी इलेविन के बीच खेला गया। मोंटी इलेविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मोंटी के 30 रन की बदौलत 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल इलेविन की शुरूआत खराब रही और कप्तान मोंटी के पहले ओवर में की तीन बल्लेबाज आउट हो गए। इसके बाद राहुल इलेविन मात्र 40 रन पर ढेर हो गई और मोंटी इलेविन ने आरपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राम मोहन अग्रवाल, सीनियर क्रिकेटर मानव सचदेवा ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।