फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के नीचे दबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर । पेड़ काटते समय अनियंत्रित होकर गिरे पेड़ की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव नन्नू शेरपुर निवासी मजदूर महेन्द्र सिंह पुत्र घिस्सू सिंह (35 वर्ष) अपने साथियों के साथ पड़ोसी गांव पुटठा पुटठी जंगल में एक किसान के खेत में खड़े पेड़ काट रहा था। इसी दौरान एक पेड़ अनियंत्रित होकर उसके ऊपर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को साथियों ने पेड़ के नीचे से निकाला और उसके घायल होने की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे । उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें